फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA विजय मिश्र: धनापुर में बेनूर हुआ विधायक का आशियाना, रिश्तेदार के मुकदमे के बाद बढ़ी थी मुश्किलें

Mon, 31 Aug 2020 06:32 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

  • आधुनिक गोशाला से हटाई गईं 50 से अधिक गायें 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो दशक से भदोही जिले के धनापुर स्थित जिस आवास में विधायक की पंचायत लगती थी। दूर-दराज से न्याय की उम्मीद लगाकर आए लोगों की बात सुनी जाती थी। वह अब वीरान हो रहा है।रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र के चित्रकूट जेल जाने के बाद यहां उनका आशियाना बेरौनक हो गया है।

विज्ञापन

गोशाला से 50 से अधिक गायें जहां हटा दी गईं, वहीं एक-एक कर अन्य सामान भी समेटे जा रहे हैं। नब्बे के दशक से जिले की राजनीति के मुख्य केंद्र में रहे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ब्लॉक प्रमुख से लेकर चार बार विधायक रहे, जबकि उनकी पत्नी रामलली मिश्रा जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर एमएलसी तक बनीं।

विज्ञापन

महीने भर पूर्व उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने घर कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया तो विधायक के कुनबे की मुश्किलें बढ़ गईं। विधायक के जेल जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इससे विधायक के धनापुर स्थित जिस आवास में हमेशा गहमागहमी का माहौल होता था। उम्मीद लेकर आए फरियादियों का जमघट लगा रहता था वहां अब सन्नाटा पसरा दिखता है।

विधायक के जेल जाने के बाद उनकी आधुनिक गोशाला में रहने वाली 60-65 गायों में से मौजूदा समय में सात-आठ गायें ही दिख रही हैं। पता चला है कि गायों को भी वहां से हटाया जा रहा है। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बेटी सीमा मिश्रा ने गोपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर वहां से सामानों को ले जाने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें