फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मंत्री जी अधिकारी उठाते फोन नहीं, समस्याओं का कैसे कराएं समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने जिले के प्रभारी राज्यमंत्री दानिश आजाद के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की। कहा कि मंत्री जी जिले के अधिकारी मेरे प्रतिनिधि का फोन नहीं उठाते हैं। मेरी गैर मौजूदगी में वे किससे शिकायत दर्ज कराएं। जन समस्याओं का समाधान कैसे कराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी अधिकारियों की संवादहीनता से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। राज्यमंत्री ने तुरंत जिले के सभी अधिकारियों के मोबाइल में जिलाध्यक्ष और औराई विधायक प्रतिनिधि का नंबर सेव कराया। अधिकारियों से कार्यशैली में सुधार लाने और जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के सामने सभी विभाग के अफसरों ने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत प्रस्तुत किया। मंत्री ने डीएम विशाल सिंह और सीडीओ यशवंत कुमार सिंह को तीन दिन के अंदर परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कराने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत से शिवपुरी काॅलोनी गोपीगंज के निवासियों का कटे विद्युत कनेक्शन को जल्द से जल्द जोड़वाने को कहा। कहा कि विजिलेंस की टीम अनावश्यक उपभोक्ताओं को परेशान न करें। दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ने के मामले को गंभीरता से लिया। अभियंता जल निगम को सड़कों को दुरूस्त कराने और कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 31 करोड़ 58 लाख की लागत से 69 सड़कों का निर्माण पूर्ण हो गया है। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने गाजीपुर हादसे से अधिकारियों को सबक लेने कहा। गर्मी बढने से पहले जर्जर तार और खंभों को बदलने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें