फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साढ़े आठ लाख की लागत से वार्ड-17 में लगा मिनी सबमर्सिबल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या 17 की करीब पांच हजार आबादी को अब पेयजल की समस्या जूझना नहीं पड़ेगा। शनिवार को पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने अस्पताल गली के पास लगाए गए मिनी सबमर्सिबल पंप का उद्धाटन किया। 15वें वित्त आयोग के आठ लाख 50 हजार रुपये की लागत से लगाए गए इस सबमर्सिबल पंप से वार्ड में पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर पालिका की समस्याओं का धीरे-धीरे समाधान किया जा रहा है। नगर में पेयजल को लेकर लगातार संकट बना हुआ था। इसको लेकर पालिका की ओर से बोर्ड की बैठकों में सवाल उठता रहता था। वार्ड नंबर 17 की पांच हजार आबादी भी काफी दिनों से इस समस्या से जूझ रही थी। जिसके बाद वार्ड में 15वें वित्त से मिनी सबमर्सिबल लगाने की स्वीकृति मिली। अब पालिकाध्यक्ष ने इसका शुभारंभ किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के हर कोने में पालिका विकास करने के लिए कृत संकल्पित है। बताया कि पूरे नगर से गंदा पानी की सप्लाई बंद करने के लिए पालिका हर स्तर पर कार्य करेगी। सभासद इजहार खान ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर रवि प्रकाश पांडेय, सत्यम जयसवाल, विवेक मोदनवाल, सुरेश चौधरी, लल्ला यादव, अचल श्रीवास्तव, विष्णु पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें