फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस, धूप में छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
जंगीगंज नगर में रात में ठंड से बचने के लिए कूड़ा जलाकर तापते लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द पछुआ हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पारा गिरने से शुक्रवार को इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। इससे जनजीवन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कालीन नगरी समेत समूचा पूर्वांचल शीतलहरी की चपेट में है। चार दिन से क्रमिक ढंग से गिरते तापमान के कारण जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इससे सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। धूप खिली रहने के बावजूद गलन के कारण लोग ठिठुरते रहे। अलाव दिन भर लोगों का सहारा बना रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां स्थित मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को भी पूर्ण रूप से धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन तेज सर्द पछुआ हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि मौसम रबी की फसल के लिए बेहतर है। कोहरा पड़ने पर आलू में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों का टूटा रिकॉर्ड
ज्ञानपुर। इस बार सर्दी ने पिछले दो वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2018 और 19 में 18 दिसंबर का न्यूनतम तापमान इस बार के मुकाबले अधिक रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2018 में आज की तारीख को दिन का तापमान 18.2 डिग्री और रात का तापमान 12.1 डिग्री था। जबकि 2019 में 18 दिसंबर को दिन का तापमान 17 डिग्री और रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्शियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें