फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के कंधिया गांव में बुधवार की सुबह अबूझ हाल में विवाहिता चांदनी (21) पत्नी सतीश कुमार का शव पंखे से लटकता मिला। वह अपने मायके में थी। परिजनों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों की देखरेख में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता मनोज कुमार ने बताया कि पुत्री की शादी गत मई में जौनपुर जिले कोचारी गांव में हुई थी। दिमागी हालत ठीक न होने के कारण इन दिनों चांदनी मायके में ही रहकर इलाज करा रही थी। सुबह लगभग 10 बजे चांदनी का शव दुपट्टे के सहारे बंद कमरे के पंखे में लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोरगुल हुआ तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर चांदनी के ससुराल वाले भी पहुंच गए थे। चौरी थानाध्यक्ष रामदरश ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें