फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया याद

विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में श्रद्धांजलि देते एसपी रामबदन सिंह। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को देश की उत्तरी सीमा लद्दाख के दुरूह क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों को धोखे से मार दिया गया था। उन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को देशभर में पुलिस के जवानों को याद किया जाता है। इन वीर पुलिस कर्मियों का राष्ट्र प्रेम, समर्पित भाव और प्राणों का बलिदान भावी पीढ़ी को भी कर्तव्य पथ पर निर्भीकता से अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा। हमें पुलिस के इन वीर जवानों पर गर्व है। एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा, ज्ञानपुर सीओ भूषण वर्मा संग अन्य पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें