Bhadohi News: घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापूर में सोमवार को घर के कमरे में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति शव मिलने से सनसनी मच गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के हिरापट्टी निवासी अंजली राजभर (24) की शादी 2018 में चौरी के लक्षापुर निवासी सोनू राजभर के साथ हुई थी। परिवार में मुर्गी फर्म का काम होता है। बताया जा रहा है कि इसका पति और देवर दोपहर में काम के सिलसिले में निकले हुए थे। वहीं सास और देवरानी सुबह खेत पर गई थी। दोपहर 12 बजे के आसपास जब सास और देवरानी खेत से लौटी तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी।
विवाहिता को फंदे से लटकता देख दोनों ने उसे नीचे उतारा और पास के ही एक नजदीकी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।