फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मड़हे में आग लगने से स्कूटी, पांच क्विंटल अनाज और शादी के सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिले में रविवार को अलग-अलग क्षेत्र में मड़हे और मकान में आग लग गई। आग लगने से स्कूटी, पांच क्विंटल अनाज और गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजई में रविवार को संदिग्ध हाल में एक मड़हे में आग लग गई। आग लगने से मड़हे में रखे गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। घटना के वक्त मड़हे में कोई नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक पूरे रजई वार्ड नंबर एक निवासी चमन प्रकाश परिवार के साथ शनिवार की देर रात गांव में ही वैवाहिक समारोह में गए थे। मड़हे में आग लगने की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे। मड़हा को जलता देख घबरा गए। आसपास के लोगों के साथ मिलकर समर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने एक घंटे में काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक आग लगने से एक स्कूटी, पांच क्विंटल अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए। सीतामढ़ी के करवंधिया गांव में मकान में आग लगने से चार परिवार की गृहस्थी राख हो गई। करवंधिया गांव निवासी हरिश्चंद्र निषाद के बेटे की आगामी 26 अप्रैल को शादी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। परिजन सामर्थ्य अनुसार शादी के सामानों की खरीदारी कर घर में रखे हुए थे। इस बीच उनके कच्चे मकान में आग लग गई। आग लगने से शादी के सामान जलकर राख हो गए।आग की चपेट में पड़ोसी गंगा निषाद, महेंद्र प्रसाद निषाद, दिनेश सरोज के मड़हे भी आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझाई। पीड़ितों के मुताबिक आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने पीड़ितों की मदद के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें