फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद की पूर्व संध्या पर गुलजार रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कुर्बानी का पर्व बकरीद बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को त्योहार की पूर्व संध्या पर लोग अपनी तैयारियों में जुटे रहे। इसके चलते बाजार गुलजार रहे। दोपहर बाद से स्टेशन रोड, मेनरोड, कटरा बाजार, अंबर नीम आदि में भारी भीड़ भाड़ रही। यह लगातार दूसरा बकरीद होगा जब कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को अपने मोहल्ले के मस्जिदों अथवा घर पर नमाज अदा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ईद की तरह ही बकरीद पर भी तैयारी होती है। बकरों की कुर्बानी के चलते यह ईद से थोड़ा अलग हो जाता है। बाकी सेवइयां बकरीद पर भी मेहमानों की खास पसंद होती है। दोस्त लजीज सेवइयां खाने के लिए दूर-दूर तक जाते हैं। मंगलवार की शाम लोग इसी तैयारियों में लगे रहे। खोवा की दुकानों पर शाम से देर रात तक काफी भीड़ रही। इसी प्रकार कटरा बाजार में मेवा, मसालों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोग पापड़, चिप्स, रुमाल, टोपी, कपड़ों और अन्य किराना की दुकानों पर मोलभाव करते दिखे।
इस बार का त्योहार भी इसलिए फीका होगा, क्योंकि ईदगाहों के गेट इस बार भी नहीं खुल सकेंगे। लोगों को घरों पर या मस्जिदों में नमाज अदा करनी होगी। रूयते हेलाल कमेटी ने बैठक कर लोगों से कोरोना से बचाव में सहयोग मांगा था। कहा कि घरों पर लोग अपने मनमाफिक घरों पर सुबह छह बजे से 11 बजे तक नमाज पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

275 रुपये किलो तक बिका खोवा
मंगलवार की शाम खोवा की जबरदस्त मांग रही। इसका उपयोग सेवई बनाने में होता है। अजिमुल्लाह चौराहा स्थित खोवा की अस्थायी दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। 225 रुपये प्रति किलो से शुरू हुई कीमत देर रात तक 280 रुपये तक पहुंच गई। अजिमुल्लाह चौराहे पर खरीदारों की इतनी भीड़ हो गई थी कि पैदल चलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें