सुबह सात बजे बैरा गेट से शुरू क्रास कंट्री रेस समापन विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में हुआ।
रेस में नीबीचौर के पवन कुमार द्वितीय, कोम के सुनील कुमार तृतीय, लखनों के राहुल चतुर्थ, महेश पंचम, अजीत छठा, धीेरेंद्र सातवां, राहुल गौतम आठवां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यअतिथि चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मनोज कुमार उपाध्याय, भूषण गुप्ता, प्यारेलाल, शेषर पांडेय, अमित शुक्ला, गौरव शुक्ल, श्याम बिहारी, रवि चौरसिया, विजय त्रिपाठी, शिव शंकर, कैलाशनाथ पाल आदि रहे।
इसी तरह शिव अभिषेक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में रविवार को चार सौ मीटर बालक-बालिका रेस आयोजित किया गया। बालक वर्ग में घुरीपुर निवासी धीरज कुमार यादव प्रथम, पकरीकला के चंद्रमणि यादव ने द्वितीय, केवटाही के इंद्रेश बहादुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में सिकंदरा की सोनी गौतम ने प्रथम, चौर की ज्ञान सरोवर ने द्वितीय और मुसी की सपना राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मनोज उपाध्याय, प्यारेलाचल पटेल, शेखचर पांडेय, श्याम बिहारी, अमित शुक्ला, विजय त्रिपाठी, आशीष पांडेय, प्रमोद पाल, गौरव, रवि, कैलाश नाथ पाल आदि रहे।