Bhadohi News: बाजार सलाबत खां मोहल्ले के हाजी मोईन अंसारी और फहद मोईन अंसारी के साथ चार अन्य लोग भी रवाना हुए हैं। भदोही में सभी सुबह 11 बजे प्रयागराज को रवाना हुए। इस समय उनके धर पर फूल माला लेकर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी।
भदोही जिले में शनिवार को आधा दर्जन यात्रियों का जत्था पवित्र उमरा के लिए रवाना हुआ। सभी लोग निजी साधन से भदोही प्रयागराज रवाना हुए। रात ही प्रयागराज से नई दिल्ली की उड़ान भरेंगे। जहां रविवार को जेद्दाह की फ्लाईट से सऊदी पहुंचेंगे। जायरीनों को मुबारकबाद देने और उन्हें रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग फूल-माला के साथ उनका इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
बाजार सलाबत खां मोहल्ले के हाजी मोईन अंसारी और फहद मोईन अंसारी के साथ चार अन्य लोग भी रवाना हुए हैं। भदोही में सभी सुबह 11 बजे प्रयागराज को रवाना हुए। इस समय उनके धर पर फूल माला लेकर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी। जायरीन हाजी मोईन अंसारी ने बताया कि वे रात ही फ्लाईट से नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां रविवार को मुख्य फ्लाईट से उड़ान भरेंगे।
उन्होंने मिलने-जुलने वालों से दुआ की दरख्वास्त की। बताया कि उनका दौरा कुल 15 दिन का है। इस्तकबाल करने वालों में असलम अंसारी, गोन्हा अंसारी, इसराइल अंसारी, इस्माइल अंसारी, हाजी मोनू खान, दानिश अंसारी, फैज़ान अंसारी, जिशान अंसारी, तारिक अंसारी, शारिक अंसारी, इजहार अहमद, सुफियान अंसारी आदि रहे।