फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ज्ञान सरोवर की कई मछली मरी, विकास मंच नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हरिहरनाथ मंदिर में शुक्रवार को ज्ञानपुर विकास मंच की बैठक हुई। इसमें ज्ञान सरोवर में एक सप्ताह में सैकड़ों मछलियों के मरने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

संगठन के ब्रह्मजीत शुक्ला ने कहा कि मंदिर के सामने ऐतिहासिक तालाब है, जिसमें लाखों की संख्या में मछलियां हैं। हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मछलियों को चारा खिलाने के लिए लोग आते हैं। कुछ अराजकतत्वों ने सरोवर के पानी में जहर डाल दिया था, जिससे कई मछलियां मर गई। इस घटना से श्रद्धालु काफी आहत हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व में भी ऐसी घटना हो चुकी है। बैठक में मौजूद लोगों ने अविलंब सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की, जिससे गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती हो। बैठक में तेगा सिंह, वीरेंदर बागी, विकास नारायण सिंह, नानहक जायसवाल, सर्वेश पांडेय, उत्तम पाठक, सुभाष गौड़, रामेश्वर उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, विजय देववंशी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें