फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

546 गावों में मनेगा अन्न महोत्सव, मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को जिले की 546 ग्राम पंचायतों में अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। हर गांव में कम से कम 100 कार्डधारकों को नि:शुल्क राशन मिलेगा। डीएम संग सभी अधिकारी गांव में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। डीपीआरओ ने सभी सचिवों और प्रधानों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अन्न महोत्सव की तैयारी की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त जिले में नि:शुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। राशन की दुकान पर यह वितरण सरकार की ओर से भेजे गए थैलों से होगा। राशन वितरण के इस कार्य में जनप्रतिनिधि, शहीद सैनिकों की विधवा, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित व्यक्ति से कराया जाएगा। वितरण के समय कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। गावों में ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह संग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिन दुकानों पर पर्याप्त स्थान नहीं है, वे खुले स्थान में टेंट लगाकर वितरण का आयोजन कराएंगे। वितरण स्थल पर टीवी भी लगी होगी। जिस पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमें किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अन्न महोत्सव की सफलता के लिए तहसीलवार ड्यूटी लगाएं। हर कोटे की दुकान पर कम से कम 100 कार्डधारकों को राशन दिया जाए। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, तीनों एसडीएम, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें