फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दुकान में घुसकर युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्यारा अरेस्ट; भदोही के इस गांव में फोर्स तैनात

Wed, 11 Jun 2025 08:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में युवक की कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी को विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह मौके से भाग रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को अपने साथ लेते गई।
विज्ञापन
गुलाम अली की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crime in Bhadohi: भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में बुधवार की शाम कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। हमला करने के बाद वह हथियार लहराते हुए चला गया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं हमलवार को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


इनारगांव निवासी गुलाम अली अपनी तेल की चक्की में तेल की पैराई कर रहा था। इसी बीच, गांव का ही एक युवक नंदी विश्वकर्मा उसकी दुकान पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि हाथ में कुल्हाड़ी लिए नंदी ने कुल्हाड़ी से गुलाम अली के गले पर वार कर दिया। वार से गुलाम लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद हमलवार कुल्हाड़ी लहराते हुए फरार हो गया। गुलाम अली को मौके पर मौजूद लोगों ने लहुलूहान हाल में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शुभम अग्रवाल, सीओ चमन सिंह चावड़ा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गांव के लोगों के अनुसार, हमला करने वाला नंदी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज भी चल रहा है। उसने किस बात से नाराज होकर गुलाम पर हमला किया। यह अब तक पता नहीं चल सका है।

मृतक गुलाम अली के पिता मुनौवर अली की दो वर्ष पहले ही मौत हो गई है। गुलाम अली का भाई शेर अली दुबई रहता हैं, लेकिन कुछ माह से गांव आया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हमलावार को हिरासत में ले लिया गया है। हमला करने वाला मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था के अनुपालन के लिए गोपीगंज, ऊंज और कोईरौना थाने की पुलिस को लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें