फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मई में होनी वाली थी शादी, कंटेनर से दबकर युवक की हुई मौत

Sat, 20 Mar 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल पर शुक्रवार की रात कंटेनर से दबकर रामकुमार यादव(24) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के सुलताना पुर अहिमनपुर खमरिया निवासी रामकुमार यादव निजी तौर पर वाहन मे फास्टटैग लगाने का काम करता था। शुक्रवार की रात कंटेनर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चालक जहा वाहन छोड़कर भाग निकला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवक पांच भाई बहनों मे सबसे छोटा था। मई में उसकी शादी भी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें