फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम पोर्टल के खिलाफ मुखर हुए मनरेगा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जेम पोर्टल से नियुक्ति किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों ने विकास खंड कार्यालय परिसर में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जेम पोर्टल से नियुक्ति का विरोध कर रहे मनरेगा कर्मियों ने आगामी 23 व 24 मार्च को कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है। विकास खंड कार्यालय परिसर में एकत्रित मनरेगा कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मनरेगा कार्मिको तकनीकी सहायक कंप्यूटर, ऑपरेटर और एपीओ की नियुक्ति जेम पोर्टल पर थर्ड पार्टी के माध्यम से कंवर्ट किया जा रहा है। इससे नाराज मनरेगा कर्मी कार्यालय से लेकर सड़क तक उतरने की तैयारी में हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दिया कि मनरेगा कार्मिकों की नियुक्ति पूर्व की भांति करने के बजाय यदि जेम पोर्टल से किया जाता है तो समस्त मनरेगा कार्मिक 23 और 24 मार्च को कलम बंद हड़ताल करेंगे। इस मौके पर तकनीकी सहायक जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, त्रिलोकी नाथ सिंह, महमूद, ज्ञान प्रकाश, भोलानाथ यादव, एमए सिद्धकी, रमेश सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार आजाद, अहमद, राजेश सिंह, आनंद कुमार, भाई लाल आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें