फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: भदोही में युवक ने भाई और भाभी को चाकू से गोद कर मार डाला, मासूम को किया घायल

Mon, 24 May 2021 12:15 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार शाम को एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। चाकू से हमला कर अपने ही भाई और भाभी को मौत के घाट उतार दिया। उस युवक का सनकपन इतना था कि चाकू से एक साल के मासूम पर भी वार किया। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज घटना की जानकारी सामने आई है। भदोही कोतवाली अंतर्गत कसाई टोला (जमुंद) में रविवार की शाम एक युवक ने अपने ही भाई और भाभी को चाकू से वार कर मार डाला। आरोपी ने एक साल के भतीजे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपी फरार है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नगर के कसाई टोला में शाम को एक घर से शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। घर के अंदर जाने पर जमील कुरैशी (38), उनकी पत्नी रूबी (34) तथा इनका एक साल का लड़का मो.अली खून से लथपथ मिले। पति-पत्नी के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किया गया था। बच्चे के पैर और हाथ भी बुरी तरह जख्मी थे।

जमीन खून से लाल हो गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक जमील की मौत हो गई। पत्नी रूबी तथा बच्चे मो.अली को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां रूबी ने भी दम तोड़ दिया। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि जमील का उसके भाई नौशाद से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी को लेकर यह वारदात हुई है। बताया कि आरोपी भाई और उसकी मां फरार हैं। घर में कोई है नहीं जो विवाद की वजह बता सके। मामले की जांच की जा रही है। उधर, जमील के साले रिजवान ने नौशाद, उसकी मां और नौशाद के बहन-बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 

इस वारदात का कारण कहीं ये तो नहीं?

भदोही के कसाई टोला मोहल्ले में रविवार को भाई ने अपने ही भाई और भाभी को मौत के घाट उतारे जाने की घटना में आरोपी नौशाद के साथ उसकी मां भी फरार है। मृतक जमील के साले वाराणसी निवासी रिजवान ने आरोप लगाया कि घटना के लिए केवल नौशाद ही नहीं बल्कि नौशाद की मां और बहन और बहनोई भी जिम्मेदार हैं।

 शादी के बाद से ही उसकी बहन से चिढ़ते थे और जमील पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बनाते रहते थे। रिजवान ने तो यहां तक कहा कि नौशाद जब घटना को अंजाम दे रहा था तो मोहल्ले वाले दर्शक की तरह देख रहे थे।

 पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि घटना का कारण बताने के लिए घर में कोई नहीं बचा है। नौशाद और उसकी मां फरार हैं जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम बनाने के लिए निर्देश सीओ प्रयांक जैन को दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इतना जरूर बताया कि उनका वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था हालांकि मामला अब तक पुलिस के संज्ञान में नहीं लाया गया था। उन्होंने शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया। उधर मृतक जमील का साला रिजवान घटना की जानकारी होते ही भदोही पहुंच गया।

रिजवान ने तो कहा कि मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप किया होता ऐसी जघन्य घटना न होती। बकौल रिजवान उसके बहन रूबी का विवाह जमील से वर्ष 2018 में हुआ था। तभी से जमील के घर वाले शादी से नाराज थे और उसके बहनोई और बहन को हमेशा प्रताड़ित करते थे।  जमील के बहन-बहनोई भी घटना के सूत्रधार हैं।

वे जमील पर पत्नी को छोड़ देने के लिए दबाव बनाते आ रहे थे। इस क्रम में कई बार ऐसा हुआ जब उसके बहन-बहनोई कई-कई महीनों के लिए वाराणसी मायके में आकर रहे थे। बताया कि एक बार पुलिस में शिकायत भी की गई थी लेकिन तब आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए समझौता कर लिया था। मृतक जमील के साले ने नौशाद, उसकी मां और नौशाद के बहन-बहनोई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें