फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शादियों में खर्चे कम कर गरीब बेटियों की शादी आसान करो

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत अल्लामा, मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि शादी में खर्चे कम करें। बेटियों की शादी में तिजोरियों की नुमाइश बंद होनी चाहिए, ताकि निकाह सस्ता हो और बेटियों को सिसकना न पड़े। बेटी की शादी करते वक्त उन गरीब मां-बाप के बारे में जरूर सोचें, जो गरीब हैं और बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। वे बीती रात बाजार सरदार खां चौरी रोड में जश्ने नूरे मोजस्सम कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि आज अगर मां-बाप बेटियों की शादी नहीं कर पाने के लिए ग़मज़दा हैं, तो अल्लाह के घर सबको जवाब देना होगा। वक्त है कि निकाह को सरल और सस्ता करें और पैसे बचाकर बच्चों को शिक्षित करें। देखा जा रहा है कि आज शादियों में लोग खर्चे कर नुमाईश करते हैं, गरीबों को दिखाते हैं। याद रखो, गरीबों की आह तुम्हें खा जाएगी। मौलाना ने मुसलमानों से बच्चों को पढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि बच्चे डाक्टर, इंजीनियर बनेंगे तो समाज तरक्की करेगा। कहा याद रहे हमें दुनिया की रहबरी करने के लिए भेजा गया, इसलिए इल्म हासिल करो, ताकि दुनिया को रोशनी दिखा सको। हाफिज कारी मौलाना माज़ मिस्बाही ने समाज में फैली बुराइयों पर अफसोस जाहिर कर कहा कि नेक बनो और दूसरों को भी नेक बनने का रास्ता दिखाओं। एक मुसलमान की असल जिंदगी रसूल के बताए हुए रास्ते पर अमल करने से ही है। हजरत मौलाना सैयद शाह हस्सान बिन नूरी ने भी अल्लाह और अल्लाह के रसूल के रास्ते पर जिंदगी गुजारने को कहा। कांफ्रेंस की शुरुआत तिलावते क़ुरआन पाक से हाफिज शेर अली ने किया। शायरे इस्लाम कासिम नदीमी, गुलाम नूर मोजस्सम, गुलाम गौस गजाली, नेहाल हबीबी व नईम रज़ा ने नाते नबी पेश किया। सदारत मौ.फैसल हुसैन अशरफी और सरपरस्ती हाजी मुनीर अंसारी ने की। मौ.अब्दुस्समद ज़ेयाई, मौ.कुतुबुद्दीन, हाफिज तबरेज आलम अंसारी, जमील अंसारी, अनीस अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें