फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरफिरे ने इंदिरा मिल चौराहा स्थित गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी सूचना फैलते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। उधर जानकारी होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतिमा को खंडित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे नशे में धुत एक युवक बाइक से आया और गांधी चौक पर चढ़ गया। उस समय चौराहे पर भीड़ भी कम थी। जब तक लोगों को कुछ समझ में आता, उसने वहां लगी बापू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर लोगों को जुटा लिया। हालांकि उक्त युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद चौक पर भीड़ बढ़ने लगी। जाम की स्थिति पैदा हो गई। कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो दर्जनों की संख्या में चौक पर पहुंच कर लोग धरने पर बैठ गए। इस दौरान नारेबाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। दोपहर तक घटना की जानकारी तथा कांग्रेस के धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर मौके पर उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह पहुंचे और वहां दूसरी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। हालांकि शाम तक दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। धरने में जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे, वसीम अंसारी, सुरेश मिश्रा, संजू कनौजिया, नाजिम अली, संजीव दुबे, मसूद आलम, संजय जायसवाल, करमचंद बिंद, राजेश्वर दुबे, अफसर हाशमी, महेश मिश्रा, अवधेश शुक्ला, रमेश दुबे आदि शामिल रहे। उधर, घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि युवक उमेश चौहान चौरी थाना क्षेत्र के लठियां का निवासी है। वह नशे में था। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उसकी बाइक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें