ज्ञानपुर। शरदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। घरों और मंदिरों में तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। पूजा पंडाल में मॉस्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था की विशेष व्यस्था रहेगी। इसके अलावा दर्शनार्थियों को शारीरिक दूरी से बचने के लिए पंडाल में प्रवेश और निकासी के लिए अलग व्यस्था रहेगी।
कोरोना संक्रमण के कारण दुर्गां पंड़ालों में भव्यता तो नहीं रहेगी, लेकिन आयोजन को यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है। माता कहीं महल रूपी पंडाल में विराजेंगी तो कहीं मंदिर की तरह बने पंडालों में। एक साथ 15 से 20 लोग ही रह सकते है। नवरात्र के पूर्व सध्या पर माता के श्रृंगार के लिए बाजार में खरीददारी करने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी रही । आयोजक अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया है कि शासन के आदेशानुसार छोटा पंडाल बनाकर पूजा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मां की छोटी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मंदिर परिसर में मास्क और सैनिटाइजर थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। अपर पुलिस अधिक्षक आरके वर्मा ने बताया है कि दुर्गा पूजा स्थापित करने के लिए आयोजक स्वीकृति ले रहे है। कोविड के पहले 537 लोगों ने अनुमति लिया था, इस बार कोविड की वजह से आयोजकों की संख्या कम ही रहेगी।
कोविड प्रोटोकोल के अनुसार मनाए त्यौहार : जिलाधिकारी
- तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर भी रहेगी पाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। शरदीय नवरात्र समेत अन्य त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक ने समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सभी त्यौहार सरकार की ओर से जारी किए गए गाइड लाइन और नियमों के अनुसार मनाया जाना है। आयोजकों को इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। आयोजन स्थल पर अधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। किसी भी तरह की तेज ध्वनि या लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। कहा कि सभी पूजा समिति अपने-अपने पंडालों में सोशल डिस्टेसिंग और सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था करेंगे। किसी नई जगह आयोजन नहीं होगा। उन्होंने बिजली विभाग को हिदायत दी कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा के अवसर पर निर्बाध बिजली रहे और जहां पर जर्जर तार एवं बिजली संबंधित कोई भी समस्या हो उसे समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई एवं प्रकाश की उचित व्यवस्था कराएं जाने निर्देश दिया है। सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि नहरों में पर्याप्त पानी हो जिससे मूर्ति विसर्जन करने में कोई कठिनाई न हो।
.................................
इनसेट
अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज होगा एफआईआर
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सभी आयोजक वालंटियर की सूची थानों पर अवश्य उपलब्ध करा दें। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है, अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराकर कारवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने अपने कार्य क्षेत्र में पूजा पंडाल के समितियों के साथ बैठक कर और पूजा पंडाल के क्षेत्रों में भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लें। कहा कि आयोजन स्थल के पास कम से कम भीड़ हो जिससे आम जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र , अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी मौजूद रहे।