फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भदोही में PM Modi के अगवानी की तैयारियां पूरी, आज दुरुस्त करेंगे सियासी समीकरण

Thu, 16 May 2024 09:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Lok Sabha Election: जनसभा के आसपास के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। पीएम आजमगढ़ और जौनपुर में सभा करने के बाद भदोही पहुंचेंगे। वे जनसभा को संबोधित कर प्रतापगढ़ के लिर रवाना हो जाएंगे। बुधवार की देर शाम तक जनसभा स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों कार्यक्रम को लेकर मंथन चलता रहा।
विज्ञापन
भाजपाजनों ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में करीब एक घंटे रहेंगे। ऊंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर डेढ़ लाख लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। सुरक्षा से लेकर भीड़ नियंत्रण और बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार बृहस्पतिवार को जिले में आ रहे हैं। वर्ष 2009 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के समर्थन में जनसभा करने आए थे। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जनसभा की थी। अब 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री चुनावी समीकरण दुरुस्त करने आ रहे हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा का कहना है कि जनसभा दोपहर 11.30 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रशासनिक हलके में चर्चा है कि प्रधानमंत्री आजमगढ़ और जौनपुर में जनसभा करने के बाद पहुंचेंगे। जौनपुर में दोपहर 12 बजे उनकी सभा होगी। ऐसे में वे 1.30 बजे के बाद ही जिले में पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन


प्रयागराज की सीमा पर उनकी जनसभा रखी गई है। इससे प्रधानमंत्री भदोही के अलावा मिर्जापुर, फूलपुर, प्रयागराज के चुनावी समीकरण को साध पाएंगे।जनसभा की तैयारियां तैयारी पूरी हो चुकी हैं। ऊंज के छह किमी दायरे को नोफ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। 

सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
पीएम की जनसभा के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम होंगे। संबोधन के दौरान पीएम एसपीजी के घेरे में रहेंगे। वहीं एटीएस कमांडो, स्पेशल एसआई टीम और अंतिम घेरे में स्थानीय पुलिस मौजूद रहेगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे मैदान और हैलीपैड की पल-पल की गतिविधियों पर आंखें गड़ाए रहेंगे। 

जनसभा स्थल पर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। संभावना है कि सीएम योगी भी आ सकते हैं। हालांकि अब तक उनके आने की पुष्टि नहीं हो सकी है। बुधवार को दिन भर सुरक्षा व्यवस्था को परखा जाता रहा। जनसभा के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। जनसभा स्थल पर डीआईजी समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें