फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भदोही से BJP सांसद ने फेसबुक की प्रोफाइल फोटो बदली, सपा में जाने के संकेत; यहां से मिल सकता है टिकट

Fri, 10 May 2024 12:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

UP Politics: यह खबर लगते ही सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों की टिप्पणी भी आने लगी। भाजपा और सपा की तरफ से कोई पदाधिकारी खुलकर नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
डॉ. रमेश चंद्र बिंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही से टिकट कटने से नाराज भाजपा के सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद अब साइकिल की सवारी कर सकते हैं। बीती रात से उनके फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदल गई है। अब कमल के स्थान पर साइकिल लगा दी है। उसके बाद से ही मिर्जापुर के सपा प्रत्याशी राजेश एस. बिंद ने भी सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रखी। माना जा रहा है कि राजेश एस. बिंद का टिकट काटकर सपा रमेश बिंद को मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन


भदोही संसदीय सीट से वीरेंद्र सिंह 'मस्त' का 2019 में टिकट कटने पर मिर्जापुर के मझवां से तीन बार बसपा से विधायक रहे डॉ. रमेश चंद्र बिंद ने 2019 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उसके बाद पार्टी ने भदोही सीट से प्रत्याशी बनाया। सपा-बसपा गठबंधन में भी रमेश चंद्र बिंद ने गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र को हराया।

2024 के चुनाव में पार्टी ने रमेश बिंद का टिकट काटकर मझवां के विधायक डॉ. विनोद बिंद को प्रत्याशी घोषित किया। उसी समय से रमेश बिंद पार्टी से नाराज चल रहे थे। सभी दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद रमेश बिंद के कहीं से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम भी लग गया, लेकिन गुरुवार की रात से राजनीतिक सरगर्मी तब बढ़ गई जब भाजपा सांसद की डीपी पर साइकिल का चुनाव चिह्न लग गया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मिर्जापुर के गठबंधन प्रत्याशी राजेंद्र एस. बिंद का टिकट काटकर सपा रमेश बिंद को मैदान में उतार सकती है। यही कारण है कि 10 मई को राजेंद्र एस. बिंद का होने वाला नामांकन भी रोक दिया गया है। संभावना है कि आज दोपहर या शाम तक टिकट की घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें