फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भदोही में अखिलेश यादव ने BJP पर साधा सियासी निशाना, 400 पार के दावे पर कही ये बात

Tue, 21 May 2024 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Akhilesh Yadav In Bhadohi: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए आजमगढ़ में आयोजित जनसभा में वोट की अपील करते दिखे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है। भाजपा यहां की जनता में अलगाव पैदा कर रही है। इस जिले का विकास करना नेताजी का सपना रहा है, जिसे सिर्फ सपा ही पूर्ण कर सकती है।
विज्ञापन
भदोही में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को वोट देने साइकिल से जाएं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार देश के प्रधान सांसद अपनी क्योटो वाली सीट भी नहीं बचा पाएंगे। कहा कि ईवीएम का सात नंबर याद रखें 7 नंबर बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि जिंदगी की शुरुआत सात फेरों से होती है।    

विज्ञापन



  
विपक्ष पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस लूट और झूठ वाली सरकार को जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है। इस बार यह जो 400 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं, देश की 140 करोड़ जनता इन्हें 140 सीटें भी जितने नहीं देगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में एक भी सीट भाजपा की झूठी सरकार नहीं जीत सकेगी। इस बार इनके क्योटो की जनता भी गुस्से से भरी हुई है। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी विपक्ष को करारी शिकस्त देंगे। 1 जून को यूपी की जनता इन्हें वापस गुजरात भेजने का काम करेगी। 



अखिलेश यादव का भाषण सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसभा स्थल पर तो लोगों की भीड़ लगी ही थी, आसपास के घरों की छतों पर लोग अखिलेश यादव की जनसभा देखने के लिए खड़े हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें