फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र, सचिव पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। धान खरीद में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शेरपुर गोपलहां के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पीसीएफ के जिला प्रबंधक के खिलाफ शासन को पत्र लिखा गया है। पाली के सचिव और एआर सहकारिता को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

धान खरीद शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 14 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें शेरपुर गोपलहां के क्रय केंद्र पर खरीद बंद मिलने पर सचिव बेचूलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि पीसीएफ के जिला प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को पत्र लिखा गया। धान खरीद पर जिला प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। प्रमुख सचिव मीणा कुमारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर राम, भदोही योगेंद्र कुमार और औराई आशीष कुुमार मिश्रा, डीएसओ सीमा सिंह, तहसीलदार औराई, तनुजा निगम, बीएसए अमित कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार समेत 11 अधिकारियों ने तीनों तहसीलों में करीब 44 धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें पीसीएफ और सहकारिता के केंद्रों की स्थिति ठीक नहीं मिली।
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कुढ़वा, पाली, करनपुर और दुर्गापुर क्रय केंद्र को देखा, जिसमें पाली स्थित क्रय केंद्र पर बोरी नहीं मिली। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि धान खरीद को लेकर जिलाधिकारी खुद अलर्ट हैं। उन्होंने खुद केंद्रों की जांच करने के साथ ही 11 अधिकारियों से जांच कराई। जिन केंद्रों पर कमी मिल रही है, वहां कार्रवाई हो रही है। बताते चलें कि जिले में 50 धान क्रय केंद्रों पर 90 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक विभाग की ओर से 44 हजार एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें