उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की भदोही तहसील इकाई के बैनर तले लेखपालों ने शुक्रवार को एसडीएम भदोही को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की। पत्रक में कहा कि आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र का मानदेय उन्हें तीन महीने से नहीं दिया गया।
इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी तत्कालीन एसडीएम और तहसीलदार को इससे अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जल्द ही भुगतान न किया गया तो वह पोर्टल से अग्रसारित नहीं करने के लिए विवश होंगे। कहा कि एक सप्ताह पूर्व कई लेखपालों का क्षेत्र बदला गया। इससे जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर तहसील संघ के अध्यक्ष बृजेश यादव, आनंद, कश्यप राज, विमल, अनुराग, राहुल, श्रवण आदि रहे।