कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से देश को लूटने का काम किया और अब भाजपा आई है तो प्रधानमंत्री को देश की समस्याओं के लिए समय नहीं है।
वे केवल विदेशी दौरों पर हैं। उन्हें क्या पता भारत में दाल और सब्जी की क्या कीमत है। जनता को 60 रुपये किलो प्याज खरीद कर खाना पड़ रहा है। भाजपा ने तो सीधे मजदूरों के पेट पर लात मार दिया है।
वे रजपूरा में समाजवादी पार्टी के किसान, मजदूर, नौजवान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूर की रोजी कैसे चल रही है समाजवादी पार्टी जानती है।
पिछले तीन वर्ष के कार्यकाल में सपा सरकार ने किसानों, मजदूरों और नौजवानों के लिए योजनाओं पर काम किया है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कल्याण योजनाएं गिनाई।
उन्होंने लोगों से कांग्रेस से भी सावधान रहने को कहा क्योंकि सत्ता से दूर रह कर कांग्रेस अब जनता का हितैषी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा की सपा आम जन के मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री चुनाव में किए सभी वादे पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने किसानों मजदूरों का दर्द समझा है। इसका उदाहरण प्रदेश के ढाई करोड़ कृषक और किसान दुर्घटना बीमाधारक बखूबी दे सकते हैं। इस दौरान विधायक जाहिद बेग और मधुबाला पासी ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार द्वारा जिले को दी गई सौगातें गिनाईं।
सम्मलेन की अध्यक्षता एडवोकेट गंगाराम यादव तथा संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।
मुख्य रुप से सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी, एडवोकेट शोभनाथ यादव, एडवोकेट विकासयादव, हसनैन अंसारी, सुनीता यादव, दिलीप गुप्ता, अलीशेर खां, जयप्रकाश यादव, रामकरण यादव, दिनेश यादव, पन्ना लाल यादव, मुख्तार हाशमी, अख्तर खां, काशी नाथ पाल, रामजस यादव, उमाशंकर यादव, भूपेंद्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, सचिन यादव, एबरार अहमद, विनोद यादव, दीपनरायण भारतीय, नान्हक यादव, जावेद खां, नूरआलम जीतू, राजकुमार यादव, कामिल अंसारी आदि भी मंचासीन रहे। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 12.30 बजे रजपूरा मैदान में उतरा जहां उनके स्वागत को होड़ मच गई। भदोही मंच पर पहुंचकर वरिष्ठ सपा नेताओं ने उनका 101 किलो की माला से स्वागत किया।