फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में आशाएं महत्वपूर्ण

Mon, 24 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में कई योजनाएं और सुविधा लागू की है।
 गांव की गरीब महिलाओं, बच्चों को आशा स्वास्थ्य सुविधा दिला रही है। सम्मेलन में आशाओं ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर आधारित ब्लाकवार नुक्कड़ नाटक, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

 उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र और मुख्य चिकित्साधिकारी डीके सोनकर ने आशाओं को पुरस्कृत किया। अधिकारी द्वय ने आशा सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि आशा की भूमिका और सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य सेवाओं को दूर-दराज क्षेत्रों में पहुंचाना है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ.एसएम सहाय, डॉ.आरके मौर्य, डॉ. एके श्रीवास्तव ने बाल स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा, आशा की जिम्मेदारी आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ.विद्याधर वर्मा, डॉ.नरेंद्र सिंह,डॉ. राम कुंवर, डॉ.आरएन प्रसाद, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें