फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 831 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Wed, 30 Sep 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के 831 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इससे जिले में नामांकन दाखिल करने वाले जिला पंचायत और बीडीसी के कुल प्रत्याशियों की संख्या 1149 हो गई है।
विज्ञापन

 बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। कलेक्ट्रेट और भदोही ब्लाक में लाव-लश्कर संग नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

प्रथम चरण में भदोही ब्लाक में जिला पंचायत के छह वार्डों और करीब 143 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच नामांकन दाखिले का काम पूरा हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत के 117 और बीडीसी के 714 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। दो दिनों तक चले नामांकन के दौरान कुल 1149 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
 सोमवार को जिला पंचायत और बीडीसी के 318 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को कलक्ट्रेट में आरओ राम भवन के सामने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरभि पटेल ने वार्ड संख्या पांच, वार्ड नंबर चार से विपिन दूबे, वार्ड दो से तहसीलदार सिंह, वार्ड तीन से शिव कुमार मिश्र और वार्ड एक से राजेश पटेल ने नामांकन किया।
इस मौके पर संतोष पांडेय, डा. राकेश दूबे, छत्रपति सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह वार्ड पांच से हृदय नारायण प्रजापति ने नामांकन किया।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति, रवि यादव, धर्मेन्द्र मिश्र पप्पू आदि रहे। वार्ड संख्या पांच से ही लालती यादव ने भी परचा दाखिल किया। भदोही ब्लाक के आरओ जेडी सिंह ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 714 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व लखनों तिराहे से प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचे। यहां से प्रत्याशी और उनके समर्थक अंदर गए।
शी और उनके समर्थक देखते रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें