मतदाता सूची में कटे नाम जोडने की मांग को लेकर धर्मेंद्र द्विवेदी के
नेतृत्व में अनशन पर बैठे लोगों को पुलिस प्रशासन की ओर से जबरन उठाने पर
पूरे झम्मन के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों
ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया। गांव के गांधी
चबूतरे पर जुटे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खि लाफ जमकर नारेबाजी की।
बड़ी
संख्या में जुटे महिला-पुरुष ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से की गई
कार्रवाई को उत्पीडन करने वाला बताया। कहा कि प्रशासन अपनी खामियों को
दुरुस्त करने की बजाए लोकतंत्र का सहारा लेकर सुधार की मांग करने वालों को
परेशान कर रहा है। ग्रामीणों ने एक स्वर में गांधी चबुतरे पर निंदा
प्रस्ताव भी पारित किया।
कहा कि प्रशासन लोकतंत्र की हत्या करने
पर उतारू है। इस मौके पर लालजी यादव, राहुल मिश्र,सुरेंद्र
कुमार यादव, विमल मिश्र, दुर्जन यादव, राजेश यादव, घनश्याम मिश्र, राम
किशोर मौर्य, विनय मौर्य, नागेंद्र लाल, सीता देवी, शांति देवी, रजकल्ली,
सरिता देवी आदि रहे।