फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साहब, पूरी मजदूरी दे दीजिए, घर जाना है... ठेकेदार से विवाद के बाद मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 02 Dec 2025 07:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही में एक मजदूर ने फंदे से लटककर जान दे दी। आरोप है कि मजदूरी के लिए ठेकेदार के साथ विवाद होने के बाद उसने ये कदम उठाया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब... घर में कोई बीमार है, पूरी मजदूरी दे दीजिए, घर जाना है। बरेली के फरीदापुर दूरिया निवासी उमाशंकर (20) ने अपनी मजदूरी न मिलने पर ठेकेदार के साथ हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। वह औराई कोतवाली के नटवां में जलजीवन मिशन की टंकी निर्माण में काम कर रहा था। मजदूरी को लेकर ठेकेदार से हुए विवाद के बाद उसने फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोतवाली क्षेत्र के नटवां गांव में जल जीवन शक्ति के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि वहां काम करने के बाद मजदूर वहीं साइट पर ही रहते हैं। पानी की टंकी के निर्माण कार्य में लगे बरेली के फरीदापुर दूरिया निवासी उमाशंकर (20) अपनी मजदूरी के लिए रविवार की सुबह से ही ठेकेदार का इंतजार कर रहा था। देर शाम तक मजदूर इंतजार करता रहा, लेकिन ठेकेदार साइट पर नहीं पहुंचे। सोमवार की रात आठ बजे के बाद ठेकेदार साइट पर पहुंचे तो उमाशंकर ने अपनी पूरी मजदूरी मांगी। कहा कि मेरे घर पर कोई बीमार है और मैं घर जाऊंगा, मूंझे मेरी पूरी मजदूरी दे दिजिए। 

आरोप है कि ठेकेदार पूरी मजदूरी देने से आनाकानी करने लगा। जिससे मजदूर और ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद ठेकेदार वहां से चला गया। कुछ देर बाद उमाशंकर साइड से ही कुछ दूर एक बाग में चला गया। बताया जा रहा है कि वहां उसने अपने रुमाल और पैंट का फंदा बनाकर एक पेड़ की डाल से लटक गया। सुबह आसपास के लोगों ने मजदूर को डाल पर लटकते देखा तो सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी कुछ देर बाद पहुंच कर जांच में जुट गई। औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें