फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुसुम और शिफा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका, अखिलेश सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

विज्ञापन
शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य का स्वागत करतीं प्राचार्या। स्रोत-महाविद्य
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का मंगलवार को समापन हो गया। स्वयं सेवकों की विभिन्न टोलियों ने उत्साह से शिविर में हिस्सा लिया। अंतिम दिन का थीम वृक्षारोपण रहा। स्वयं सेवकों ने पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुसुम मौर्या व शिफा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका और अखिलेश गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. नृपति यादव ने स्वयंसेवकों को यहां से मिली सीख को जीवन में उतारने की अपील की। योगाभ्यास के बाद विभिन्न टोलियों ने रामरायपुर बस्ती में भ्रमण किया। ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक किया। कई स्थानों पर पौधरोपण किया। स्वयं सेविका शिफा परवीन, कुसुम मौर्य, अंजलि यादव, दीपा राय और भारती यादव ने सात दिनों के अपने खट्टे-मीठे अनुभवों साझा किए। कहा कि शिविर ने उनके व्यक्तित्व में सेवा और अनुशासन की भावना जगाई है। सफाई में नम्रता यादव की टीम, रैली में ऋषभ पाठक की टीम, सजावट एवं रंगोली में शिफा परवीन एवं विजयलक्ष्मी की टीम, भोजन में अखिलेश और अंजली वर्मा की टीम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनामिका और खुशी उपाध्याय की टीम, बुके-कार्ड में कुसुम मौर्य की टीम को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत विजयलक्ष्मी, खुशी सरोज और चंचल ने शानदार एकल नृत्य प्रस्तुत करके मन मोह लिया। स्वयंसेवकों ने वृद्धजन की समस्या विषय पर मर्मस्पर्शी नाटक प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुस्तम अली और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंकिता तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें