भदोही जिले के ज्ञानपुर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया। निर्वाचन अधिकारी रिचा यादव ने चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
सात दिसंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे और आठ को जांच की जाएगी। नौ दिसंबर को नाम वापसी की जाएगी। 16 दिसंबर को मतदान होगा, उसके बाद मतगणना होगी।
चुनावी चुनावी घोषणा के बाद संभावित उम्मीदवार तैयारी में जुट गए और जुलूस-रैली निकलने लगे। 2018 में बारिश के कारण चुनाव नहीं हो सके थे जबकि 2019 में सुरक्षा कारणों से चुनाव टल गया। 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण महाविद्यालय बंद होने से चुनाव नहीं हुए थे। ऐसे में करीब 3 साल बाद छात्र संघ चुनाव होने से छात्रों में खासा उत्साह है।