फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गरीबों के हक के लिए सदैव संघर्षरत रहे कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते सपाजन। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने कंसापुर स्थित जिला कार्यालय पर शनिवार को कर्पूरी ठाकूर की जयंती मनाई। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि वह बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रहते कर्पूरी ठाकुर ने 1978 में पिछड़े वर्गों के लिए 26% आरक्षण लागू किया, जो बिहार में सामाजिक न्याय के लिए सकारात्मक कार्रवाई की शुरुआत थी। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने एक महीने जेल में गुजारे। सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़ी जाति में जन्म लेने वाले महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता है। वह सदा गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे। इस अवसर राजेंद्र दूबे, संतोष यादव, करिया पाल, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें