फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : आज रात 12 बजे से बंद हो जाएगा हाईवे का उत्तरी लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। श्रावण मास में कांवड़ियों के लिए आरक्षित होने वाला वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन बृहस्पतिवार को रात 12 बजे से बंद हो जाएगा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 950 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, पूरे जिले को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए लालानगर टोल प्लाजा और औराई कोतवाली में कंट्रोम रूम बनाया जाएगा। वहीं, कांवड़िया लेन पर चार जगहों पर एबुलेंस लगाए गए हैं। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दो मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ रूट डायवर्जन चार्ट भी तैयार किया है। श्रावण मास की शुरूआत शुक्रवार से हो रही है। हर साल सावन के महीने में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाता है। जगह-जगह कांवड़ियों के शिविर लगाए जाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हाईवे पर कोई वाहन प्रवेश न कर पाए। इसके लिए वाराणसी-प्रयागराज हाईवे जिले की 42 किमी सीमा में 67 कट व संपर्क मार्गों के निकास पर बैरिकेडिंग लगा दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इसकी व्यापक तैयारियां की गई हैं। इससे दक्षिणी लेन पर वाहनों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। रूट डायवर्जन चार्ट भी तैयार हो चुका है। कांवड़ मार्ग को तीन जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। हर प्रमख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ कांवड़ मार्गों का ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

-
अस्पतालों को किया गया सक्रिय, होंगे समुचित इंतजाम
कांवड़ियों की सुविधा के लिए चार स्थानों पर एबुलेंस रखा गया है। इसमें जंगीगंज, गोपीगंज, लालानगर टोल प्लाजा और औराई शामिल है। उत्तरी लेन पर भीटी बार्डर से बाबू सराय तक चार अस्पताल थाना गोपीगंज, सीएचसी गोपीगंज, टोल प्लाजा लालानगर, थाना औराई पर स्थापित किया गया है। वहीं, दक्षिणी लेन पर थाना ऊंज, जंगीगंज लिंक रोड, सीएचसी औराई और मटकीपुर पर स्थापित है। यहां कांवड़ियों के मरहम के अलावा प्राथमिक उपचार की सारी सुविधाएं होंगी।
-
पांच चेक पोस्टों से रखेंगे निगरानी, पीआरवी करेगी पेट्रोलिंग
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे कांवड़ मार्ग एक पर ऊंज बार्डर प्रयागराज सीमा, ज्ञानपुर तिराहा और बाबूसराय वाराणसी सीमा पर इन्टीग्रेटेड चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। कांवड़ मार्ग में थाना ऊंज, गोपीगंज और औराई में फायर सर्विस तैनात रहेगी। वहीं, 42 किमी के दायरे में पीआरवी के अलावा बाइक लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। इसी तरह कांवड़ मार्ग दो मीरजापुर से जौनपुर स्टेट हाईवे पर सहसेपुर, मिर्जापुर सीमा और घौरहरा जौनपुर सीमा इंट्रीगेटेड चेकपोस्ट बनाया गया है।
विज्ञापन

-
दक्षिणी लेन पर चलने वाले वाहन इन संकेतों का का रखें ध्यान
-संकेतिक चिह्न ए पर लगे साइनेज बोर्ड वाले कट से ऊंज और कोईरौना की तरफ जा सकते हैं।
-साकेतिक चिह्न बी पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से जंगीगंज, सीतामढी, कोईरौना, सेमराध जा सकते हैं।
-साकेतिक चिह्न सी पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से कौलापुर और सेमराध जाया जा सकता है।
-साकेतिक चिह्न डी पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से ज्ञानपुर और भदोही जाया जा सकता है।
-साकेतिक चिह्न ई पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से खमरिया और माधोसिंह जा सकते हैं।
- साकेतिक चिह्न एफ पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से औराई, मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर जाएंगे।
-साकेतिक चिह्न जी पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से महाराजगंज और चौरी जाएंगे।
-साकेतिक चिह्न आई पर लगे साइनेज बोर्ड के कट से बाबूसराय, कटका और चुनार जा सकते हैं।

कांवड़ियों को भी इन बातों का रखना होगा ध्यान
कांवड़ियां अगर सीतामढी, सेमराध, ज्ञानपुर, भदोही से आएंगे तो उनको हाइवे पर जाने के लिए सर्विसलेन के माध्यम से गोपीगंज ओवरब्रिज के पूर्वी व पश्चिमी कट खुले रहेंगे। वहीं मिर्जापुर, भदोही व जौनपुर से आने वाले कांवड़ियों के लिए हाइवे पर जाने के लिए औराई अंडरपास के पूर्वी व पश्चिमी कट खुले रहेंगे।

कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख जगहों पर एबुलेंसों की तैनाती के साथ-साथ यातायात व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। वहीं, कांवड़ियों के विश्राम के लिए शिविर इत्यादि भी खुले रहेंगे। कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। - शैलेश कुमार, जिलाधिकारी।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए बृहस्पवितार की रात 12 बजे से हाईवे का उत्तरी लेन बंद हो जाएगा। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए टोल प्लाजा और औराई थाने पर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वहीं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें