फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मां पार्वती व शिव के मिलन का पर्व, आज मनाई जाएगी कजरी तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मंगलवार को कजरी तीज पर्व मनाया जाएगा। मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 108 जन्मों तक कठिन तपस्या की थी, इसके बाद शिव जी ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। उसी समय से कजरी तीज पर्व मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, मां पार्वती का व्रत करती हैं, जिससे उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
विज्ञापन

कजरी के दिन सुबह होते ही घर से जरई को निकाल कर बाहर लिटा दिया जाता है। इसके बाद घर की बहनें, बेटी जरई को लेकर जलाशय के पास पहुंचती हैं। वहां सामूहिक रूप से कजरी गाती हैं। फकीरपुर वैदा शनि धाम के महराज विनय पांडेय ने बताया कि माता पार्वती ने 108 जन्मों तक कठिन तपस्या कर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया। यह व्रत महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत करती हैं। अविवाहित कन्याएं मनपसंद वर के लिए व्रत रखती हैं। कजरी के दिन बहनें जरई को जलाशयों में डूबोने के बाद उसकी फली को संभाल कर रखती हैं। जलाशय के पास बने चौखट पर सामूहिक रूप से गांव की महिलाएं, बहन, बेटियां कजरी गाती हैं। गांव की बुजुर्ग महिलाएं कजरी का आनंद लेती हैं। चौखट पर बैठकर कजरी सुनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें