काशी नरेश राजकीय स्नातोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. सर्वेशानंद की अध्यक्षता में गणित परिषद का गठन किया गया। एमएससी तृतीय सेमेस्टर की ज्योत्सना तिवारी को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया।
इनके अलावा प्रथम सेमेस्टर की आंचल मौर्य, दीपक गौतम को उपाध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष की प्रीती यादव को सचिव और शालिनी मिश्रा, श्रद्धा यादव, कशिश गुप्ता व रोशन यादव को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया। इस मौके पर संयोजक डॉ. सुशील कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।