फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी उच्च शिक्षा केएनपीजी पहुंचे, की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को जेडी उच्च शिक्षा हीरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने कॉलेज परिसर में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और उसके बाद अभिलेखीय सत्यापन किया। इससे कॉलेज परिसर में खलबली मची रही।
विज्ञापन

केएनपीजी के कुछ छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर महाविद्यालय में कराए गए कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को ज्वाइन डायरेक्टर हीरेंद्र प्रताप सिंह महाविद्यालय पहुंचे। प्राचार्य चेंबर में कागजों की पड़ताल की। उसके बाद कॉलेज परिसर में विकास कार्यों को देखा। उन्होंने कहा कि जांच में ज्यादातर स्थिति सामान्य मिली। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे समेत अन्य प्रवक्ता-प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें