नईबाजार। मदारीपुर गांव में शिवम डेवलपर की ओर से आयोजित रात्रिकालीन कैनवश क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को जौनपुर की टीम ने मिर्जापुर की टीम को 30 रनों से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। सोमवार को तीन मैच खेले गए। इसमें भदोही की दो टीमों को हार का सामना करना पड़ा। रात्रिकालीन कैनवश क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच भदोही के हरीश एलेवन और मिर्जापुर के बीच खेला गया। इसमें मिर्जापुर की टीम ने हरीश इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया। इसके बाद भदोही की मौर्य इलवेन और जौनपुर के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। इसमें जौनपुर की टीम एकतरफा मुकाबले में मौर्य इलेवन को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों विजेता टीम मिर्जापुर व जौनपुर के बीच मैच खेला गया। जौनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 80 रन बनाए।
इसमें अजमल 40, हैप्पी 16 रनों का योगदान दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम जौनपुर की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम महज 50 रनों पर ऑल आउट हो गई। जौनपुर के हैप्पी ने पांच विकेट झटके। वहीं, जौनपुर ने 30 रनों से मैच जीत कर अगले राउंड में स्थान पक्की की। इस मौके पर अजीम खान, अप्पू खान, सलाउद्दीन सिद्दीकी, सैयद, प्रशांत, दीपक गुप्ता सहित कमेंट्री खुर्रम अंसारी और सलमान ने की।