फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से चलेगी जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। वाराणसी से भदोही होते हुए देहरादून को जाने वाले जनता एक्सप्रेस का संचालन 10 जनवरी से होने से यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट उपजने के बाद 22 मार्च से इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। अब जबकि रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन की मंजूरी दे दी है रेल यात्रियों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बाद से वाराणसी आने जाने वाले पैसेंजरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जनता एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से भदोही के यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। बैंक कर्मी अनिल मिश्र ने बताया कि दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी अच्छी थी। सुबह वाराणसी से बड़ी संख्या में वेतनभोगी, प्रशासनिक विभागों और बैंकों के अधिकारी कर्मचारी आते जाते थे। इसके बंद होने के बाद से लोगों को जीप या अन्य सवारी वाहनों से आना जाना पड़ता था। अधिक किराया भी देना पड़ता था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने रेल मंत्री और डीआरएम को पत्रक भेज कर ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की थी। मांग स्वीकार कर लिए जाने से रेल मंत्री समेत तमाम रेल अफसर बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें