फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेट बूम की गड़बड़ी से फिर लगा जाम

विज्ञापन
सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट पर बूम की खराबी से लगा जाम। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रूट पर लगे गेट के बूम में खराबी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी सुरियावां स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित गेट नंबर 41 का बूम खराब हो जाने से ट्रेनों का परिचालन वैकल्पिक व्यवस्था से कराया जा सका। ट्रेनों की पासिंग होने पर गेटमैन के वैकल्पिक व्यवस्था हटाते ही 15 मिनट का जाम विवाद का कारण बन गया।
विज्ञापन

जाम में फंसे सिकंदर अली ने बताया कि गेट नंबर 42 वाराणसी-भदोही मुख्य मार्ग पर होने से 24 घंटे आवागमन लगा रहता है। जंघई-वाराणसी रेल रूट का दोहरीकरण होने पर पैदल, साइकिल, बाइक, ट्रक, बस, जीप, आटो, कार सवारों में यह उम्मीद जगी थी कि अब जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। जबकि उक्त समस्या से रेलवे अधिकारी बखूबी परिचित हैं लेकिन सुधार आने का नाम नहीं ले रहा है। सिग्नल इंजीनियर केके मौर्या ने बताया कि गेट पर यातायात का लोड अधिक होने से विभाग भी त्रस्त हो चुका है। आए दिन किसी न किसी खराबी को सहायक कर्मचारी गेट पर ही डटे रहते हैं। बूम में आई खराबी को दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें