फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जल निगम के अभियंता को बैठक से बाहर भेजा, एसी को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. एके शर्मा सोमवार को जिले में आए। वह कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के साथ ही अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी ली। विभाग से जुड़ी जानकारी न दे पाने पर जल निगम के सहायक अभियंता के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बैठक से बाहर कर दिया। ड्रग वेयर हाउस का सांकेतिक लोकार्पण किया और 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने नगरीय निकायों में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सभी होल्डिंग एरियाज में समुचित खान-पान, रहने सोने, नाश्ता भोजन, अलाव आदि की बेहतर व्यवस्था करने पर ईओ धर्मराज सिंह, अनुपम सिंह, राजेंद्र दुबे, सुजीत कुमार, जितेंद्र सिंह यादव को प्रशस्ति पत्र दिया। बैठक के शुरूआत में महाकुंभ 2025 सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ: पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में भदोही की रैकिंग चौथी रहने पर बधाई दी और पहले नंबर पर आने के लिए प्रेरित किया। जल निगम विभाग की समीक्षा के दौरान हैंडपंपों को रिबोर करने पर बल दिया। कहा कि गर्मी को देखते हुए अभी से व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाए।
नगर विकास विभाग की समीक्षा में चेयरमैन गोपीगंज जितेंद्र गुप्ता ने 2023 में बने वाटर टंकी जो कई जगह लीक भी हो रही है और अभी तक हैंडओवर नहीं करने की शिकायत की। सहायक अभियंता जल निगम नगरीय ने मामले के संबंध में अनभिज्ञता जताई तो उन्हें र्बैठक से बाहर निकाल दिया। अधीक्षण अभियंता विद्युत की ओर से विधायकों संग बैठक न करने पर फटकार लगाई। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे और औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर प्रभारी मंत्री और डीएम विशाल सिंह ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं को समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाएगा। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें