भदोही जिले के सपा विधायक सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के समधी और बेटे के साले को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सपा विधायक और उनकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग उनकी पत्नी की तलाश में पुलिस उनके रिश्तेदारों तक पहुंच रही है। सोमवार की देर शाम पुलिस ने विधायक के समधी सैयद नियाज और बेटे जईम बेग के साले को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सपा विधायक के आवास पर किशोरी की आत्महत्या किये जाने के प्रकरण के बाद से ही लगातार मामला गंभीर होता जा रहा है। पहले सपा विधायक और उनकी पत्नी पर बंधुआ मजदूरी, आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बाद उनके बेटे जईम बेग को भी हिरासत में ले लिया गया। जईम बेग को पुलिस की हिरासत से छोड़ा गया या नहीं। यह अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस उसे देर रात ही छोड़ दिए जाने का दावा कर रही है। उनके बेटे के बारे में कुछ पता चल पाता। इसके पहले पुलिस ने भदोही नगर से उनके बेटी के ससुर और मिर्जापुर से बेटे के साले को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायान ने बताया कि विधायक व उनकी पत्नी के गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। उनके समधी और बेटे के साले को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। किसी भी निर्दोष कार्रवाई नहीं होगी।