भागने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक ने कई दुपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की खब लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई। मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरु कर दिया।
खबर मिलने पर एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी, सीओ चमन सिंह चावड़ा और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी परिवार वालों ने शव को नहीं सौंपा। देर शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अफसर परिवार वालों को समझाते रहे।
बेटे के मौत के बाद माता मुन्नी देवी रोते-रोते अचेत हो गई। बहन नीतू का भी रो-रो कर बुरा हाल है। बहन नीतू कक्षा 10 में पढ़ती है पिता मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते हैं घटना की सूचना मिलते ही पिता घर के लिए निकल दिए।
परिजन और ग्रामीणों की मांग है कि खनन विभाग ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए। वहीं, घटना में घायल वृद्ध का भदोही के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्राधिकारी औराई चमन सिंह चावड़ा ने कहा कि परिवार वालों से बात हो रही है। ट्रैक्टर चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
महीनों से चल रहा अवैध खनन, आंखे मूंदे हैं अफसर
औराई। बभनौटी औ बाड़ी क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी का खनन काफी समय से चल रहा है। खनन विभाग की उदासीनता और पुलिस के संरक्षण से 24 घंटे खनन हो रहा है। यह पहली घटना नहीं है। एक माह के अंदर सर्रोई और कौलापुर में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल हो चुके हैं। एक के बाद एक दुर्घटना होने पर भी पुलिस और विभागीय अधिकारियों की तरफ से सख्ती नहीं की जा रही है। अपना दल एस के जिला महासचिव श्याम नारायण पटेल ने पुलिस पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
धनतेरस पर सुजीत ने खरीदी थी बाइक
आईटीआई के छात्र सुजीत पटेल की मौत से पूरा गांव गमगीन हो गया है। वह अपनी मां मुन्नी देवी और बहन नीतू पटेल के साथ घर पर रहता था। उसके पिता राजेश कुमार पटेल मुंबई में रहते हैं। जिस बाइक को लेकर वह बभनौटी जा रहा था उसे बीते धनतरेस को उसने खरीदा था।