आईटीबीपी के जवान की तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पंद्रह दिन पहले पथरी का ऑपरेशन कराया था अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जवानों ने अंतिम सलामी दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नवनगपुर जखांव निवासी एवं आईटीबीपी में तैनात सुनील कुमार सिंह 35 की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव घर आया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस में तैनात सुनील का पंद्रह दिन पूर्व वाराणसी स्थित अस्पताल में पथरी का आपरेशन हुआ था।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व तबियत अचानक बिगड़ने पर परिजन पीजीआई लेकर गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। आईटीबीपी के जवानों ने अंतिम सलामी दी। रामपुर घाट पर अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ननवगपुर निवासी बद्रीनाथ सिंह के छोटे बेटे सुनील सिंह 10 वर्ष से आईटीबीपी में कार्यरत थेl उनकी तैनाती सिक्किम में थी। पेट में पथरी होने के कारण वह छुट्टी लेकर घर आए थे। 15 दिन पूर्व वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उसका आपरेशन कराकर घर आए। अचानक तबियत खराब होने पर चार दिन पूर्व पीजीआई लेकर परिजन गए।
विज्ञापन
जहां शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दो भाई और दो बहन में सबसे छोटे सुनील की एक ढाई साल की बेटी है। असामयिक मौत से परिवार के साथ गांव शोक व्याप्त है। रविवार को सुबह लखनऊ से शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव के साथ पहुचे आईटीबीपी के जवानो ने साथी को सलामी दी। अंतिम संस्कार रामपुर गंगा घाट पर किया गया। शव यात्रा मे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।