फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दौर में तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी : अनिरूद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश युवा तकनीक सशक्तिकरण योजना के तहत स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी रूप से दक्ष होने पर ही सफल माना जाएगा, इसलिए हर छात्र को दक्षता हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की यह योजना व्यापक महत्व की है। छात्र-छात्राओं को चाहिए टैबलेट की मदद से दक्षता हासिल करें। यह भी कहा कि मोबाइल हो या टैबलेट इसका अच्छा और खराब दोनों उपयोग है, इसलिए इसका सदुपयोग करें और जीवन में आगे बढ़ें। वैसे भी आज के दौर में टैबलेट को पढ़ाई करने और करियर बनाने के लिए किया जारहा है।
उन्होंने इंदिरा मिल ओवर ब्रिज से महाविद्यालय तक सड़क बनवाने की भी घोषणा की। प्राचार्य प्रो. शाहिद परवेज ने छात्र-छात्राओं को सरकार की इस योजना के बारे में बताया और कहा कि सरकार के उद्देश्य पूरे होंगे, तभी इस टैबलेट की सार्थकता सिद्ध होगी। कहा कि टैबलेट की मदद से ज्ञान हासिल करें।
विज्ञापन

बताया कि कुल 21 छात्राओं को टैबलेट दिए गए। संचालन डॉ. रुस्तम अली और धन्यवाद ज्ञापन डीजी शक्ति प्रभारी अनुराग सिंह ने किया। मौके पर डॉ. माया, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, बृजेश कुमार, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. भावना सिंह, डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. अंकिता तिवारी, आशीष जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें