फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का रोजगार व शिक्षा मुद्दे पर जागरूक होना जरूरी : वसीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार। जिला कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई की ओर से में रविवार देर शाम डुढ़वा धर्मपुरी में ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दिए गए भाषण का वीडियो दिखाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और संवाद स्थापित करना है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हरिकेश कुमार हैरी ने संयुक्त बयान में कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शक्ति मिश्रा व छात्र नेता विशाल गौतम ने संबोधन किया। मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राकेश पाल, धीरज पाल, रामू गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें