भदोही। ब्लाक के ग्राम हरियांव स्थित फूड कारपोरेशन आफ इंडिया (एफसीआई) के गोदाम में खाद्यान्न लेन लेन में अनिय मितताओं की शिकायतों की जांच सोमवार को वाराणसी से आई तीन सदस्यीय टीम ने की। जांच टीम में भदोही के जिला खाद्य विपणन अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होने बताया कि जांच कार्रवाई दिन भर चली। लेकिन शाम तक भी जांच पूरी नहीं हो पाई थी। इसलिए जांच मंगलवार को भी चलेगी।
जानकारी हो कि गोदाम से माल उठान में अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर डीएम आर्यका अखौरी ने खाद्य विपणन विभाग और भदोही के प्रभारी एसडीएम सत्यपाल प्रजापति से मामले की जांच के आदेश दिए थे। खाद्य विभाग के लोग रविवार को ही गोदाम पर जांच के लिए पहुंच गए थे लेकिन गोदाम में ताला लगे होने पर गोदाम सील कर मामला सोमवार पर छोड़ कर लौट आए थे।
पूर्व निर्धारित जांच के मुताबिक तीन सदस्यीय टीम सोमवार को गोदाम पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में कोई अधिकारी कुछ भी कहने स बचता रहा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने इतना ही बताया कि इतना बड़ा गोदाम है। एक दिन का मामला नहीं है। आज दिन भर जांच की गई और शाम तक चला। फिर भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी जांच की जाएगी। यह भी कहा कि जांच पूरी करने के बाद इसकी रिपोर्ट केवल डीएम को जाएगी।