फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटैक की टीम ने प्राकृतिक धरोहरों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) दिल्ली की तीन सदस्यों की टीम ने भदोही जिले में आकर गंगा के आस-पास वाले इलाकों में जांच की। परियोजना का उद्देश्य गंगा नदी के उद्गम यानी गौमुख से लेकर गंगासागर तक गंगा के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में मौजूद मूर्त, अमूर्त एवम प्राकृतिक धरोहर, लोक परंपरा, साहित्य, रीति रिवाज, तीज त्यौहार आदि का दस्तावेजीकरण उनके मौलिक रूप में करना है।
विज्ञापन

टीम में शामिल वरिष्ठ शोधार्थी हरीश बेंजवाल ने बताया कि भारतीय सांस्कृतिक निधि या इंटैक दिल्ली की जिम्मेदारी भारत सरकार की सहायता, दस्तावेजीकरण एवं सुझाव प्रदान करना है। साथ ही साथ एक विस्तृत लिखित एवं वीडियो डॉक्यूमेंटरी नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय को सुपुर्द करना है। टीम में तृप्ता सिंह एवं नीतू शर्मा भी शामिल हैं। टीम ने हरिहरनाथ मंदिर, सेमरनाथ, चकवा महावीर मंदिर आदि शामिल हैं। टीम ने अन्य सांस्कृतिक पक्ष जैसे साहित्य और भदोही की लोकसंस्कृति पर डॉ. नरेंद्र नाथ शुक्ला ‘व्यास’ जी, डॉ. राजकुमार पाठक (लेखक), शहीद झूरी सिंह के परिवार के रामेश्वर सिंह से मुलाक़ात करके क्षेत्र की ऐतिहासिक और साहित्यिक गतिविधियों की जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें