Bhadohi News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर औराई थाना की पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले ऑटो चालक और बाइक सवार भाग गए थे। वहीं, मासूम को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भदोही के औराई के कोतवाली क्षेत्र के उगापुर बाजार के आगे नहर पर सोमवार की देर शाम ऑटो चालक की लापरवाही से आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। यात्रियों को लेकर जा रहे चालक ने अचानक ऑटो घूमा ली। जिससे तेज गति से जा रहा बाइक सवार ऑटो में घूस गया। ऑटो में बैठे व्यक्ति की गोद में रहे आठ माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के उदय कानपुर निवासी हरिगेन अपने नाती को भदोही किसी अस्पताल दिखाने गया था। देर शाम अपने 8 माह के नाती प्रांशु को गोद में लेकर ऑटो से घर लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि वह ऑटो के बीच वाले सीट पर किनारे बैठा हुआ था। जैसे ही ऑटो चालक उगापुर नहर के किनारे पहुंची। चालक ने उदयकरनपुर जा रहे रास्ते पर अचानक ऑटो मोड़ दिया। जिससे औराई की ओर से तेज गति से जा रहा बाइक सवार ऑटो में घूस गया। जिसमें आठ माह के मासूम को गंभीर चोटें आई। लोग बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रांशु की मौत पर हरिगेन दहाड़े मारकर रोने लगा। प्रांसू की मौत की सूचना पर उदयकरनपुर जब घर वालों को पहुंची घर वाले भी औराई थाने पहुंचे और कोहराम मच गया। ऑटो चालक और बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ऑटो और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। मौके से बाइक सवार और ऑटो चालक भागने में कामयाब रहे।