अभोली ब्लॉक के आंनद डीह में स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को सरकार की ओर से संचालित आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत बच्चों को बिजली गिरने, बाढ़, भूकंप व आग से बचाव की जानकारी दी गई।
अग्नि शमन विभाग के प्रशिक्षक नागेंद्र ठाकुर ने कहा कि बिजली गिरने, बाढ़ व आग से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करना आवश्यक है। आकाशीय बिजली या आग से किसी व्यक्ति के झुलस जाने पर जुगाड़ विधि द्वारा स्ट्रेचर का निर्माण कर रोगी को आसानी से अस्पताल तक पहुंचाकर जान बचाई जा सकती है। बचाव के तरीके भी बताए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. शैलेंद्र यादव, रणविजय, राकेश, संजय पांडेय, संदीप सेठ, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।